फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वाहन स्टैंड पर खड़ी दो बसों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पड़ाव चौराहे के समीप अवैध तरीके से संचालित हो रहे बस स्टैंड पर पहुंचे यातायात प्रभारी निरीक्षक दुर्गादत्त यादव ने शनिवार को दो बसों का चालान किया। इस दौरान उन्होंने अन्य बस संचालकों को हिदायत दी कि आगे से यहां बस खड़ी किये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव चौराहे से लेकर पीडीडीयू नगर स्थित चकिया तिराहे तक यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। यातायात व्यवस्था के लिए किसी ठोस योजना के अभाव में यातायात पुलिस कार्रवाई कर व्यवस्था को नियंत्रित करने में लगी है। शनिवार को यातायात प्रभारी दुर्गादत्त यादव मय हमराही कांस्टेबल सौरभ, ओमप्रकाश, ज्ञानचंद, राजयनारायन, धर्मेन्द्र यादव के पड़ाव चौराहे पर पहुचे। जहां उन्हें अवैध तरीके से संचालित बस को बंद करने का निर्देश दिया। इस दौरान वहां खड़ी दो बसों को चालान किया। इसके साथ अन्य बस चालकों को हिदायत दी कि अब से यहां कोई भी नहीं खड़ा करेगा। उन्होंने चेताया कि यदि फिर भी किसी ने अवैध बस स्टैंड शुरू करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें