बलुआ थाना मरूपपुर चौकी अंतर्गत हुसेनपुर ग्राम निवासी राधेश्याम यादव चार जुलाई की सुबह लगभग पांच बजे अपने घर से टहलने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी रेखा देवी ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पत्नी ने बलुआ थाना पहुंच कर अपने पति के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।