फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मां की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनबरसा गांव स्थित प्रसिद्ध श्री मारूका माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर अनुष्ठान संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित हरि नारायण पांडेय ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर माता रानी का फूलों के हार, सुंदर वस्त्रों और आभूषणों से श्रृंगार किया गया था। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस दाैरान सीताराम निषाद, राजेंद्र निषाद, संदीप निषाद, करिया निषाद सहित गांव के युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान और सहयोग किया। भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें