फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय अध्यक्ष व गिरीश मंत्री

Tue, 19 May 2015 02:23 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्हरियां में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी का चुनाव चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश यादव, कैलाश प्रसाद एवं पर्यवेक्षक रामइच्छा सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर डा. संजय कुमार सिंह व मंत्री पद पर गिरीशचंद निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चंदौली के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के निर्देश पर प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के पदाधिकारियों का चुनाव चंदौली से आए चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश यादव व कैलाश प्रसाद तथा पर्यवेक्षक रामईच्छा सिंह की देखरेख में मध्याह्न डेढ़ बजे शुरू हुआ लेकिन निर्धारित समय के अंदर अध्यक्ष पद पर डा. संजय सिंह व मंत्री पद पर गिरीशचंद ने ही नामांकन किया।

जिसपर जिले से आए चुनाव अधिकारियों व पर्यवेक्षक ने डा. संजय सिंह व गिरीशचंद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। निर्विरोध निर्वाचन होते ही सभागार में मौजूद शिक्षकों ने तालियों से नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत करते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया। डा. संजय सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष व गिरीशचंद दूसरी बार निर्विरोध मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


 इस अवसर पर डा. संजय सिंह ने कहा कि जिस विश्वास के साथ शिक्षक बंधुओं द्वारा मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कूरंगा। मेरे द्वारा कोई ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा जिससे शिक्षकों के मान-सम्मान व स्वाभिमान पर कोई आंच आए। कहा कि मैं शिक्षकों के एक कदम चलने पर दस कदम चलने का काम करूंगा। इस दौरान शिक्षकों के दोनों गुटों के एक मंच पर आने पर खुशी जाहिर की गई। इसके बाद सम्मान सभा व प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया।


जिसमें 2015 में सेवामुक्त हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्हरियां के शिक्षक चंद्रदेव राम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुढना के प्रभाकर उपाध्याय व खुरहट के भुवनेश्वर शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष रमेश राय द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, डा. मनोज सिंह, रामकिशुन, उपेंद्र बहादुर सिंह, राजेश राय, कांता द्विदी, ओमप्रकाश यादव, रमजान अली, योगेश सिंह, संजय शक्ति, अनिल पांडेय, रामजी प्रसाद, विनोद शुक्ल, सच्चिदानंद पांडेय आदि सैकड़ो की संख्या में शिक्षक मौजूद थे। अध्यक्षता सुरेश सिंह व संचालन डा. जयकुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें