फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने एमआरएफ सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका संतोष खरवार ने जेई मुरलीधर के साथ एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्तापरक व समयावधि के भीतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि 33 लाख 67 हजार रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर में टिन शेड लगाये जाने के साथ ही मशीनों को लगाने के लिए प्लेटफार्म तैयार किये गये हैं। इसके अलावा बिजली की वायरिंग, पानी की व्यवस्था व तीन कमरों को निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 39 लाख रुपये से तीन तरफ की चहारदीवारी बनवाई गई है। वहीं दस लाख रुपये की लागत से चौथे तरफ भी चहारदीवारी बनवाई जा रही है। चेयरमैन ने बताया कि सलेमपुर मुख्य मार्ग से एमआरएफ सेंटर तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिए भी चालीस लाख रुपये का टेंडर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें