फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का गुल्ला टूटने से चार घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। रेलवे स्टेशन से लेकर नईबाजार तक जाने वाले मार्ग पर नरैना गांव के समीप सोमवार की दोपहर बालू लदे ओवरलोड ट्रक का गुल्ला टूट जाने से दोपहर के 12 बजे से शाम के चार बजे तक लगभग चार घंटे आवागमन बाधित रहा। जाम में फंसकर राहगीर बिलबिला उठे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सड़क से ट्रक को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सैयदराजा की ओर से नईबाजार होकर ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के आवागमन से क्षेत्रीय ग्रामीणों व राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। राहगीरों की शिकायत के बाद भी नईबाजार पुलिस चौकी के कर्मी ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर मौन हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। सोमवार को दोपहर में नरैना गांव के समीप ओवर लोड बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट जाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद सड़क पर आवागमन आरंभ हो सका और राहगीरों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों व राहगीरों ने जिला प्रशासन से सड़क पर चल रहे ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें