फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने की सफाई, छात्रों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पंचायतीराज विभाग की ओर से बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता पखवारे का शुभारंभ किया। अभियान को सफल बनाने के लिए जहां विभिन्न स्कूलों में छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, वहीं सीडीओ के नेतृत्व में अधिकारियों ने सदर ब्लाक के बिछिया खुर्द गांव में सड़क पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इसके अलावा ग्रामीणों को प्लास्टिक की जगह जूट के बैग प्रयोग करने के लिए जागरुक किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय पर बुधवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र और प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल ने छात्रों को सामूहिक रुप से स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं स्थानीय आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरुक किया। दूसरी ओर सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने पुरानी बाजार के जिला पंचायत कटरे में व्यापारियों और पुलिस कर्मियों को स्वच्छता अपनाने तथा प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान पीडी सुशील कुमार, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें