दीपावली पर रंगोली सजाकर दीपक रखती युवती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। नोएडा में ग्रीनो बैंकट्रेक स्केटिंग रिंग पर आयोजित 11वीं उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 10 पदक जीत कर जिले के खिलाड़ियों ने प्रदेश में नाम बनाया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर 2 ब्रॉज मेडल प्राप्त किया। वापस लौटने पर पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
चंदौली जिला रोलर स्पोर्ट्स स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव मसूद आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 वर्ष आयु वर्ग में लैप रोड रेस में दिव्यांशी कुमार ने गोल्ड, 500 मीटर रिंग रेस में सिल्वर मेडल और 1000 मीटर रिंग रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
इसी तरह 06-08 आयु वर्ग में लड्डू बॉक्सर ने 3 लैप रिंग रेस में गोल्ड मेडल, लैप रिंग रेस में में सिल्वर मेडल जीता जीता। सागर पटेल ने 8 से 10 वर्ष आयु में 2 डीजी रिंग रेस में गोल्ड मेडल और लैप रोड रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दिव्यांश प्रताप ने 10 वर्ष आयु वर्ग के 2 लैप रिंग रेस में सिल्वर मेडल, पूजा यादव 10 वर्ष में एक लैप रिंग रेस में ब्राॅच और एक लाख रोड रेस में ब्रॉज मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में एसोसिएशन के उपाध्याक्ष डॉ. सुल्तान खान, श्याम पटेल, शिव अवतार शाह, आनंद पाल आदि आदि रहे।
दीपावली पर रंगोली सजाकर दीपक रखती युवती। संवाद