फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित 70 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल की ओर से रेल कौशल विकास योजना के तहत तीन प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षित युवाओं को डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ले अधिकारियों ने प्रमाण दिया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम नगर के गया कालोनी में स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ अब तक दो सत्र में 146 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र में मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 15 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेल कौशल विकास योजना कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षुओं का चयन खुले विज्ञापन और पारदर्शी शॉर्ट-लिस्टिंग तंत्र के माध्यम से किया जाता है। प्रशिक्षुओं को 100 घंटे का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद, सभी प्रशिक्षुओं का एक मूल्यांकन किया जाता है और सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार हासिल करने अथवा अपना काम करने में सहायक होगा। इसी क्रम में सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना, हरनौत में मुख्य कारखाना प्रबंधक दिलीप कुमार ने मशीनिस्ट तथा वेल्डर कैटोगरी के क्रमश: 20 एवं 18 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान दिया। समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र और यांत्रिक कारखाना में फीटर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त 17 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान दिया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि युवाओं में कौशल विकास के लिए रेल कौशल विकास योजना की शुरूआत 17 सितंबर को हुई थी। इसका मूल उद्देश्य युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें