फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए ठोस पहल करें केंद्र सरकार : काशीनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में मंगलवार को भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों के लोगों ने जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश रैली निकाली। लोगों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर भ्रमण के बाद नेताओं ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सौंपा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार हिंदुओं की रक्षा करने में विफल है। इससे विश्व में हिंदू समाज आक्रोशित है। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदु समाज की महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, राणा प्रताप सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें