फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिक्षकों के हितों के लिए केंद्र सरकार करे प्रयास

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर न्यायिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौली। बेसिक शिक्षकों में नाराजगी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदशर्न किया। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोश कुमार सिंह ने कहा कि 2001 से पूर्व नियुक्त कई शिक्षक केवल इंटरमीडिएट व बीटीसी योग्यता धारक हैं। जिन्हें नई व्यवस्था में आवेदन करने का अवसर ही नहीं मिलेगा। वहीं आयु सीमा 40 वर्ष तय होने के कारण भी अधिकांश शिक्षक पात्र नहीं रह जाएंगे। शिक्षकों ने मांग की है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी बेसिक शिक्षकों को टेट से मुक्त किया जाए। इसके लिए सरकार अध्यादेश लाकर कानून में संशोधन करें, अन्यथा लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संमस्या उत्पन्न हो जाएगी । इस दौरान संजय कुमार,विकाश चंद सिंह, विनोद सिंह, अरविंद यादव, शादानंद दुबे, प्रशांत सिंह जय गोविंद सिंह धीरेन्द्र सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह रणविजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें