सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मंगलवार को गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी मुगलसराय की ओर से नगर स्थित गुरू सिंह सभा गुरूद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले सिख श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन सुना और आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व के अवसर पर मंगलवार को चंडीगढ़ से आये रागी भाई लखविंदर सिंह, वाराणसी से आये भाई नरेन्द्र सिंह व जैपाल सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को गुरू द्वारा बताये गये ज्ञान से रूबरू कराया। इस दौरान सभी लोग गुरू की भक्ति में डूबे रहे। इसके बाद ज्ञानी भाई साहेब सिंह ने गुरूनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर दीन दुखियों की मदद करने की सीख दी। तत्पश्चात गुरूद्वारा स्थित लंगर हाल में गुुरू के अटूट लंगर का वितरण किया गया। जिसे सिख श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ छका। इस अवसर पर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, महेन्द्र सिंह, सतपाल सिंह सूरी, काके सिंह, विक्की सिंह, राजेन्द्र सिंह, अवतार सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।