पीडीडीयू नगर में ठाकुर वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाते क्षत्रिय समाज के लोग।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। ठाकुर वीर कुंवर सिंह की जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की ओर से बृहस्पतिवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम आयोजक रमेश सिंह ने कहा कि कुंवर सिंह सन1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। कहा कि अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे। इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर पूर्व उप प्राचार्य, रेलवे कॉलेज विश्वनाथ कुंवर को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर शमशेर सिंह, प्रभाकर सिंह, अक्षय सिंह, अपूर्व कुंवर, राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। संवाद