फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोकार की भावना से मनाएं महापद्मनंद की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। ऑल इंडिया महापद्म नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की ओर से प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद की जयंती का आयोजन नंदवंशी रामकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। समाज के लोगों ने महापद्म नंद के चित्र पर आरती कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्य वक्ता वाराणसी मंडल के संगठन सचिव चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि नंदवंशी कुल गौरव , वृहत्तर भारत वर्ष के निर्माता, केंद्रीय शासन के जनक, इतिहास में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद की जयंती को सरोकार के भावना से मनाना चाहिए। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में हमें एक दूसरे के प्रति द्वेष और घृणा का भाव त्याग कर मानव धर्म का निर्वहन करना होगा तभी समाज का विकास होगा। इस अवसर पर शहाबगंज ब्लाक अध्यक्ष राकेश शर्मा, संयोजक रामभोग शर्मा, संचालक कवि रजनीकांत शर्मा, रमेश शर्मा, रविकांत, डॉ. रोहित, नितीश आनन्द, मनीष , सुनील शर्मा ,संतोष शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें