फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला देख भड़के सीडीपीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रकाश मौर्य ने सोमवार को पई गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर ताला लटकता देख उन्होंने नाराजगी जताई।केंद्र से अनुपस्थित दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व दो सहायिकाओं को उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की अक्सर केंद्र बंद रहने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के गायब रहने की शिकायत पर जांच करने का फैसला लिया गया था। जांच करने पर केंद्र पर ताला लटका मिला था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रागिनी सिंह व कंचन राय सहित सहायिका सुनीता यादव व गीता देवी अनुपस्थित मिलीं। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कभी-कभार ही केंद्र पर आती हैं। बताया कि पई में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व दोनों सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उनका मानदेय भी अवरुद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें