नगर स्थित एक रेलवे कालोनी में निष्प्रयोज्य क्वार्टर में रहने वाली सात वर्षीय बालिका संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उस वक़्त घटी जब बालिका घर के कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक किनारे गयी थी। सूचना के बाद सीओ पीडीडीयू नगर व अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल राजकीय रेलवे पुलिस डीडीयू जंक्शन सीमा क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीडीडीयू नगर क्षेत्र स्थित एक रेलवे कॉलोनी में रहने वाली महिला ठेकेदार के अधीन पर स्टेशन पर सफाई का कार्य करती है । सोमवार की सुबह उसकी सात वर्षीय पुत्री रेलवे ट्रैक किनारे गई थी। पीड़िता की मां के अनुसार देर बाद उसकी पुत्री रोते हुए घर आई। मां ने देखा कि उसके पैरों में खून लगा हुआ है। बालिका ने सारी बात मां को बताई। पीड़िता के भाई ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते एएसपी विनय सिंह, सीओ अनिरुद्ध सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे ।
पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। कुछ देर बाद घटना क्षेत्र राजकीय रेलवे पुलिस डीडीयू जंक्शन के क्षेत्र का निकला। सूचना के बाद जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे गये। जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने कि पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह