फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्यालय में अनुपस्थित रहे अनुदेशक से सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सीडीओ आर जगत साईं ने शनिवार को सदर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय पड़या का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में पंजीकृत 220 विद्यार्थियों में से 150 उपस्थित मिले।
विज्ञापन

विद्यालय में तैनात परिचारक श्वेता कुमारी व अनुदेशक विकास तिवारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने बीएसए को अनुदेशक एवं परिचारक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यार्थियों से लैब में मौजूद टेबलेट भी चलवाया। विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी किए। विद्यालय के रसोई घर में छात्र-छात्राओं के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। साथ ही बच्चों के साथ भोजन भी ग्रहण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से मेन्यू के अनुसार फल एवं दूध का वितरण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान बीएसए सचिन कुमार, ग्राम प्रधान व शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें