फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 29 May 2015 01:51 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के खानपान की सुविधा और प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई व्यवस्था का हाल जानने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के सीसीएम मुहम्मद ओबैश ने गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्लेटफार्म पर गंदगी देख सीसीएम ने मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सक को आड़े हाथों लिया और संबंधित चार ठेकेदारों पर प्रत्येक पर पांच हजार जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। साथ ही कई स्टाल के लाइसेंस की जांच की और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी जांची।


स्थानीय स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए सीसीएम अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार की रात पटना- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से मुगलसराय पहुंचे। गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे वे मुगलसराय स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने टिकट बुकिंग कार्यालय और पूछताछ खिड़की का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इसके बाद मुसाफिर खाने का जायजा लिया मुसाफिर खाने में दिन में भी अंधेरा देखकर उन्होंने अतिरिक्त लाइटों की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

तत्पश्चात प्लेटफार्म नंबर एक व दो का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्मों के दाहिने छोर पर नाली से निकाला गया सिल्ट देखकर सीसीएम ने मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सक को फटकार लगाते संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य खानपान निरीक्षक विजय कुमार, सीएसजी अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें