केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में शनिवार को 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दसवीं में संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 16 परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित रहे। बजकि बारहवीं में रसायन विज्ञान के लिए पंजीकृत 2799 में 2739 उपस्थित रहे जबकि 60 अनुपस्थित रहे। जिला समन्वयक सुमित चटर्जी ने बताया कि दसवीं में संस्कृत में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे वहीं बारहवीं में 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा जिले के सभी आठ केंद्र कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, सनबीम मुगलसराय, बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल, खरखोलिया (धानापुर), सेंट जोसेफ स्कूल, चहनियां, जेएस पब्लिक स्कूल, पांडेयपुर (बबुरी), पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, पीडीडीयू नगर तथा एसजी पब्लिक स्कूल, रविनगर (पीडीडीयू नगर) पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। संवाद