फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदाैली में सीबीआई का छापा, नाै लोकाे पायलट पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल स्थित राज मैरिज लाॅन में सोमवार की देर रात सीबीआई की टीम ने छापा मारकर नौ लोको पायलट को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ये सभी प्रमोशन की परीक्षा के लिए लॉन में ठहरे हुए थे। इन लोगों को पीडीडीयू नगर रेलवे में तैनात एक कर्मचारी ने ठहराया था। आरोप है कि परीक्षा पास कराने के नाम पर लोको पायलट से लाखों रुपये वसूले गए थे और प्रमोशन के पेपर भी उपलब्ध करा दिए गए थे। फिलहाल, सीबीआई की टीम सभी को मुगलसराय कोतवाली लेकर गई है और उनसे पूछताछ कर रही है। रेलवे के सूत्रों के अनुसार, लोको पायलट से इंस्ट्रक्टर लोको पायलट की प्रमोशन परीक्षा तीन दिन बाद पीडीडीयू नगर में होनी है। सोमवार की देर रात पांच बाइकों से सीबीआई की टीम के 10 सदस्य राज मैरिज लाॅन पहुंचे। इसके बाद लाॅन में ठहरे सभी लोको पायलट को धर दबोचा। छापे से पहले कोतवाली पुलिस और पीएसी बुलाई गई ताकि किसी तरह के विवाद से बचा जा सके। इस मामले में पुलिस-प्रशासनिक और रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सीबीआई की टीम पकड़े गए लोगों से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि गड़बड़ी की पुष्टि के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद सीबीआई की तरफ से आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें