दूसरे दिन भी आयकर विभाग की चलती रही जांच
जिले के करवत और डांडी में दो कारोबारियों की जांच आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी की। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात सात बजे तक महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया।
मुगलसराय कोतवाली के डांडी और करवत में संचालित दो अलग-अलग फ्लोर मिलों, आवासो में आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार से जांच में जुटी है। मिल के अंदर पहुंचे अधिकारियों ने कंप्यूटर, हार्डिक्स, आयव्यय का ब्योरा तलब किया। साथ ही मकान और ज्वेलरी से लेकर अन्य बिंदुओं की गहनता से जाचं की। शुक्रवार की सुबह जांच पड़ताल कर कर्मचारियों को बाहर और अंदर आने की अनुमति दी। साथ ही अंदर उनका मोबाइल फ़ोन को जब्त कर लिया गया है।