फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिन से नहीं हो रही सीबीसी और शुगर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण चार दिनों से सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) और शुगर की जांच नहीं हो पा रही है। इससे रोज 250 से ज्यादा मरीजों को निजी केंद्रों में जाकर जांच करानी पड़ रही है। इस समस्या का समाधान कब तक हो पाएगा, अस्पताल के अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं, लेकिन इसमें से 400 से अधिक मरीजों की ब्लड जांच होती है। करीब 250 से ज्यादा मरीजों की सीबीसी और शुगर की जांच हेाती है। पिछले चार दिनों से जिला अस्पताल में सीबीसी के अलावा शुगर की भी जांच नहीं हो रही है। जिसके चलते मरीजों को बाहर का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक क्षति के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीन की मरम्मत और समस्या का समाधान कब तक होगा, इसका सही जवाब भी अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है।

कोट-
अस्पताल के पैथोलॉजी की मशीन में खराबी आ गई है। हालांकि इससे सीबीसी को छोड़कर बाकी जांचें हो रही हैं। मशीन की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।डॉ. सत्य प्रकाश, सीएमएस, पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें