फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मिनी बैंक संचालक से लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा पुलिस ने मिनी बैंक संचालक से चार लाख रुपये की लूट के मामले में मास्टर माइंड 20 हजार के इनामी बदमाश दीपक यादव को बृहस्पतिवार को नोनार गांव के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास लूट के 92 हजार रुपये भी बरामद हुए। बृहस्पतिवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि फल्ली गांव निवासी मिनी बैंक संचालक सुनील कुमार से 21 सितंबर को चार लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में इनामी बदमाश नोनार तुलसी आश्रम गांव निवासी दीपक यादव उर्फ बागी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक यादव पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में दो बाल अपचारियों समेत चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसके तलाश जारी है।
एसपी ने बताया कि 21 सितंबर को मिनी बैंक संचालक से लूट के बाद दीपक यादव 1.53 लाख रुपये लेकर दिल्ली चला गया था। वहां 10 दिनों तक मौज मस्ती में 60,800 रुपये उड़ा दिए। इसके बाद गांव लौट आया। बृहस्पतिवार को वह फिर भागने की फिराक में था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें