नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोधना के पीछे बृहस्पतिवार की शाम जुआ खेल रहे तीनों लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फड़ से 20 हजार 500 रुपये नगद, एक गड्डी ताश सहित तीन मोबाइल बरामद हुए। वही तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ढाई हजार अतिरिक्त बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों की पहचान वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के दुर्गानगर कालोनी पंचकोशी निवासी सोनू कुमार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सूजाबाद पड़ाव निवासी पिंटू सोनकर व महेवा निवासी अर्जुन के रुप में हुई। संवाद