फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे चालकों का प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार।
विज्ञापन
 सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा गांव के समीप पुलिया के पास रविवार की रात आठ बजे बालू लदे दो ट्रकों का गुल्ला टूटने से मार्ग पर तलाशपुर मोड़ से लोकमनपुर रेलवे गेट तक करीब 20 किलोमीटर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे भूख प्यास से बिलबिलाए चालकों ने सोमवार की दोपहर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार की देर रात तक जाम नहीं हटा था। 
विज्ञापन

बिहार के डेहरी अनसोन से बालू लादकर गाजीपुर जा रहे ट्रक का गुल्ला रविवार की रात अमड़ा गांव के समीप बने पुलिया के पास टूट गया। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक का गुल्ला भी पहले से खराब ट्रक के बगल में टूट गया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। रात से ही जाम में फंसे चालकों का धैर्य सोमवार की दोपहर टूट गया और वे लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। चालकों का कहना था कि विभाग हर महीने रोड टैक्स वसूलता है। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते आएदिन ट्रकों के गुल्ले टूटते हैं और मार्ग पर जाम लगता है। इस दौरान राजेश यादव, आनंद यादव, उमेश यादव, बहादुर यादव, प्यारे यादव, संवरू यादव, रामनारायण, रामप्रकाश, संजय यादव आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें