फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में छह पर मुकदमा दर्ज, 80 के बदले गए मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी शिकायतों के समाधान को लेकर इन दिनों शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिसंबर माह में अब तक लगाए गये शिविरों के माध्यम से 1722 उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। इसके अलावा 16 लाख 73 हजार रुपये वसूल किये गये। चोरी की बिजली जलाने कि आरोप में छह लोगों पर केस दर्ज कराया गया । वहीं 80 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और 220 उपभोक्ताओं का विद्युत बिल ठीक किये गये। यह जानकारी सोमवार को विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता मनोज पाठक ने दी।
विज्ञापन

बताया कि कैंप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरेण करने के साथ उन्हें बिजली बिल के भुगतान के लिए प्रेरित करना है। इस क्रम में गत शनिवार और रविवार को जिले के कई उपकेंद्रों पर शिविर लगाया गया। बताया कि आगामी दिनों में भी जनसमस्या की त्वरित सुनवाई के उद्देश्य से माह के प्रथम और तृतीय शनिवार व रविवार को कैंप का आयोजन किया जाएगा। पिछले शनिवार व रविवार को पड़ाव, चंदासी, चंदौली, सैयदराजा, बिलारीडीह, सकलडीहा, चहनिया व चकिया विद्युत केंद्रों पर कैंप का आयोजन किया गया था। इन कैंपों में बिजली से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से भ्रष्टाचार को बढ़ावा न देने की अपील की है। उपभोक्ता मंडल कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के सहायता नंबर या ट्विटर हैंडिल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें