फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनभूमि पर कब्जा करने में 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। वन विभाग ने चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गंगापुर ग्राम पंचायत के महदेवा व मझगांई वन क्षेत्र में वाचर की पिटाई करने के बाद आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने पहुंचे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को चकरघट्टा थाने में वन विभाग के सीओ की तहरीर पर पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण एवं भारतीय वन संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन्यजीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मझगाई रेंज के महदेवा व मझगांई में बीते रविवार को लाठी कुल्हाड़ी से लैस अतिक्रमणकारी वर्ष 2008 व 2009 के पुराने प्लांटेशन में लगाए गए पौधों को काटकर अवैध ढंग से आरक्षित वन भूमि पर कब्जा करने पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते अतिक्रमणकारी देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए। सोमवार को वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, वनरक्षक राजकुमार और प्रसिद्ध मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ों ने एक वाचर को वही पकड़कर पीट दिया। साथ ही जंगल में जोताई से मना करने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा करने की धमकी दी। वनक्षेत्राधिकारी इमरान खान ने बताया कि मझगाई गांव के 12 और सोनभद्र के नगपुर गांव के सात लोगों ने आरक्षित वन भूमि को कब्जा करने का प्रयास किया था जिसे गांव वालों के प्रयास से विफल कर दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन संरक्षण व वन्यजीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें