फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरोसिन सप्लायर सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने सकलडीहा कोतवाली में कैरोसिन सप्लायर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभागीय कार्रवाई से कैरोसिन सप्लायरों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सदर विजय नारायण सिंह टेकापुर गांव में केरोसिन तेल सप्लायर के गोदाम की जांच की थी। जिसमें दस्तावेजों और स्टॉक में गड़बड़ी मिली। जिसकी रिपोर्ट एसडीएम सदर ने डीएम को भेज दी। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सकलडीहा ने कोतवाली में कैरोसिन तेल सप्लायर रतनलाल व राकेश निवासी सूर्यभानपुर जनपद भदोही, गोपालदास, भोलानाथ, त्रिभुवन नाथ एवं राजेन्द्र निवासी मुगलचक चंदौली और मैनेजर बृजराज चौहान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कैैरोसिन तेल सप्लायर सहित सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें