फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा, लाइसेंस हुआ रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। स्थानीय थाना के कोदोचक देवरी कला के कोटेदार की ओर से सरकारी राशन बेचने के मामले में आपूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद एसडीएम के निर्देश पर कोटेदार के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। पिछले दिनों रात में कोटेदार द्वारा सरकारी राशन मैजिक पर लादकर बेचने जा रही मैजिक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने राशन अपने पास रखवा लिया था। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम ने कोटेदार के राशन की जांच की गई। इसमें राशन कम मिला। इस पर एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बबुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान कोटेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। गबन किया गया राशन प्रशासन कोटेदार से वसूला जाएगा। डवरी कला गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान किसी दुकान से अटैच कराकर फिलहाल किसी तरह राशन का वितरण कराया जाएगा। इससे कार्ड धारकों को आसानी से उनका राशन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें