फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते पकड़े गए आठ लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव । मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के मढिया, रतनपुर गांव में शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे विजिलेंस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारी इस दौरान टीम ने बिजली चोरी कर रहे आठ लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम तहत धारा 135 व एक उपभोक्ता के खिलाफ 138 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ उमर फारूक ने बताया कि क्षेत्र के आसपास गांवों में समय समय पर मॉर्निंग रेड अभियान चलता रहेगा। जो भी अवैध कनेक्शन धारी हैं वह जल्द कनेक्शन ले और बकाया विद्युत उपभोक्ता अपना बिजली का बिल समय पर जमा कर दें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान टीम में जेई विकास गुप्ता, अवर अभियंता संतोष कुमार, एसडीओ बिजनेस अशोक कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें