फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंटेनर ट्रक की टक्कर से कालीन कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर जयमोहनी पोस्ता के पास सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीएनजी लदे कंटेनर ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार कालीन व्यापारी सीताराम बिंद (45) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। सीताराम बिंद सोमवार शाम करीब पांच बजे जयमोहनी से सामान लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जयमोहनी पोस्ता के पास सामने से आ रहे नौगढ़ स्थित एक कंपनी में माल लेकर जा रहे सीएनजी कंटेनर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सीताराम बिंद सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से भाग निकला। दुर्घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल सीताराम बिंद को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. चंद्र कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। सीताराम बिंद की पत्नी बादामी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो पुत्र हैं, और इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नौगढ़ थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना में शामिल सीएनजी कंटेनर ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें