पीडीडीयू नगर के चंदासी स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मिस फ्रेशर के साथ अतिथि। स्रोत
- फोटो : doda news
पीडीडीयू नगर। विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय परिसर में सोमवार को मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य आकाश यादव, व्यवस्थापिका समृद्धि, प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव और विभागाध्यक्ष गायत्री सिंह ने मां सरस्वती और दिवंगत विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान राय को मिस फ्रेशर, रिया यादव को द्वितीय और बीए प्रथम सेमेस्टर की वंशिका श्रीवास्तव को तृतीय स्थान के लिए चुना गया। विजेता छात्राओं को महाविद्यालय की सीनियर मिस फ्रेशर ने क्राउन पहनाया। प्रतियोगिता में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की 45 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को परिचय, कैटवॉक, हावी, विषय और प्रश्नोत्तर समेत पांच चरणों में बांटा गया। परिचय और कैटवॉक के बाद 30 छात्राओं का चयन हुआ। अगले दो चरणों के बाद 18 और अंतिम चरण में 10 छात्राएं पहुंचीं। व्यवस्थापिका और प्राचार्या ने मां सरस्वती की प्रतिमा देकर व बैच लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान सीनियर और जूनियर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. हेमा गुप्ता, तारा, शिल्पा यादव, ममता यादव, डॉ. गोपाल सिंह, ऋषि राज भारती, डॉ. शिव प्रसाद सोनकर, विजय यादव, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे।