फतेहपुर में मृत जेई राहुल सिंह यादव।फाइल फोटो
- फोटो : सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस
कंदवा(चंदौली)। फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता (जेई) राहुल सिंह यादव (40) की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-2 पर खागा के पूर्वी बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर कार का अगला टायर फट गया। बेकाबू कार तीन बार पलटते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी लेन की रेलिंग से टकरा कर पलट गई। हादसे में राहुल कार से उछलकर 30 फीट नीचे जा गिरे। मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार जेई का दोस्त शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरहनी ब्लॉक के सिकठा गांव निवासी राहुल सिंह यादव आठ वर्षों से फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग में जेई थे। पिता श्रीप्रकाश सिंह यादव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार प्रयागराज के अल्लापुर में रहता है। राहुल के मामा के बेटे रणजीत सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर राहुल स्विफ्ट डिजायर कार से फतेहपुर जा रहे थे। उनके साथ फतेहपुर निवासी दोस्त शुभम भी थे। दोपहर करीब 1:30 बजे खागा के पूर्वी बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। कार बेकाबू होकर तीन बार पलटी और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर के दौरान कार का शीशा टूट गया। राहुल उछलकर पुल से नीचे जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।