फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीपा पुल से कार गंगा में गिरी, गोताखोरों ने दो युवकों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। कैथी टांडा पीपा पुल पर बुधवार शाम चार बजे टांडा से कैथी की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर कार का दरवाजा खोला और दो युवकों को बाहर निकाल लिया। दोनों की पहचान सचिन यादव निवासी खोनपुर सिवाने बलुआ चंदौली और प्रभाकर हरिजन निवासी सिवड़ी बलुआ चंदौली के रूप में हुई। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। साथ ही अत्यधिक शराब पीने के बाद कार चला रहे थे, जिससे हादसा हुआ। गंगा में कार की खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें