फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आठ वर्ष बाद 5.03 करोड़ से होगा नगर में 64 सड़कों, गलियों और नालियों का निर्माण

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका आठ साल के बाद 5.3 करोड़ रुपये से नगर की 64 सड़कों, गलियों और नालियों का एक साथ कायाकल्प कराएगी। इसमें कुछ सड़कों का निर्माण तो कुछ की मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार करने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने टेंडर भी जारी कर दिया है। राज्य वित्त आयोग और अवस्थापना विकास निधि से काम कराया जाएगा। चार से पांच महीने में सड़कें दुरुस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर की ज्यादातर सड़कों की हालत एक दशक से खराब है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर गड़्ढों के चलते लोग कमर और कंधों में दर्द के शिकार हो रहे हैं। बरसात के मौसम हालत बेहत खराब हो जाती है। लोगों को खस्ता हाल सड़कों से राहत देने के लिए नगर पालिका एक बार फिर से बड़े पैमाने पर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर निकाला है। लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिका की ओर से इस बार 503 लाख रुपये की लागत से 64 सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाना है। ये कार्य अवस्थापना विकास निधि और राज्य वित्त आयोग से कराया जाएगा।
नगर पालिका की ओर से अवस्थापना विकास निधि से 22 सड़कों और नालियाें का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 1.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, राज्य वित्त आयोग से नगर की 42 सड़कों, गलियों और नालियों का निर्माण होगा। इसमें कार्य मेंं नगर पालिका 3.08 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें धर्मशाला रोड, नगर पालिका कार्यालय के सामने गली, नेहरू पार्क से गल्लामंडी चौराहे तक, कैलाशपुरी मोड़ से शिव मंदिर के आगे तक का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा न्यू महाल में विभिन्न गलियों आदि इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। वहीं सुभाष नगर वार्ड में विभिन्न गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
10 महीने पहले हुआ था 4.68 करोड़ का टेंडर
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका ने अप्रैल 2025 में 4.68 करोड़ रुपये से 64 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर करवाया था। हालांकि इससे चार से पांच सड़कों का काम शुरू नहीं हुआ तो टेंडर को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा टेंडर कराया गया। एक बार फिर से सड़कों, गलियों के निर्माण के लिए टेंडर होने से लोग खुश हैं। संवाद

कोट-
शासन से जैसे-जैसे धन आवंटित हो रहा है, वैसे-वैसे सड़कों, गलियों और नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। 10 महीने पहले 4.68 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया गया था। इस बार 5.03 करोड़ रुपये से सड़कों और गलियों का निर्माण कयाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। - सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें