क्षेत्र के महमूदपुर गांव में सरकारी पोखरी पर अतिक्रमण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इसको
लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन
से गांव समाज की पोखरी पर कब्जा रोकवाने की मांग की है। आरोप है कि
महमूदपुर गांव में बिहार के एक पूर्व न्यायिक अधिकारी ने पोखरी से सटे करीब
तीन विस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस रकबे से सटा आराजी नंबर 160
सरकारी पोखरी के रूप में दर्ज है।
भूस्वामी द्वारा अपने रकबे की जमीन पर
मिट्टी डालकर पाटा जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भूस्वामी द्वारा
पोखरी की जमीन पर मिट्टी डालकर उस पर कब्जा किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने
कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया
जा रहा है।
वसीम अहमद, इरफान अली पूर्व सभासद, शौकत अली, गुलाब कन्नौजिया
ने जिले के आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने
की मांग की है।