फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थी को नही मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में अनियमितता के विरोध में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे की नौकरी नहीं मिलेगी। मंगलवार को रेल मंत्रालय ने पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि इस तरह के लोगों पर रेलवे की नौकरी प्राप्त करने से आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सार्वजनक पत्र के माध्यम से बताया गया कि रेलवे नौकरी के इच्छुक कुछ युवा उम्मीदवारों के रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन, ट्रेन संचालन में बाधा, रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना है। इस तरह की गतिविधियां अनुशासनहीनता है। यह ऐसे उम्मीदवारों को रेलवे/सरकारी नौकरी के लिए अनुपयुक्त बनाती हैं। ऐसी गतिविधियों के वीडियो की विशेष एजेंसियों की मदद से जांच की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ रेलवे की नौकरी प्राप्त करने से आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।बताया गया कि रेलवे भर्ती बोर्ड(आरआरबी) सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रेलवे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों/उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गुमराह न हों या ऐसे तत्वों के प्रभाव में न आएं जो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें