फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पर फेंक दी नहर की मिट्टी, हादसे का खतरा

विज्ञापन
धानापुर राजवाहा किनारे भूपौली से मथेला तक सड़क पर फिसलन। संवाद
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। धानापुर रजबाहा की सफाई के काम में लापरवाही ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। भूपौली पंप कैनाल से मथेला तक करीब छह किलोमीटर लंबे मार्ग पर रजबाहा से निकाली गई मिट्टी सड़क पर फेंक दी गई है।
विज्ञापन

इससे बरसात में सड़क पर फिसलन की समस्या उत्पन्न हो गई है। 18 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
सिंचाई विभाग की ओर से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धानापुर रजबाहा की सफाई का काम कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जेसीबी और पोकलेन मशीन से निकाली गई मिट्टी को सड़क पर फेंक दिया गया है। बारिश होने पर मिट्टी कीचड़ में बदल गई है, जिससे दोपहिया वाहन, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फिसलन के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
राम नगीना शर्मा, रामधार गोंड, राम प्रवेश यादव, पप्पू यादव, सोनू यादव, रिंकू शर्मा और पिंटू यादव आदि ने सड़क से तत्काल मिट्टी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें