फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल वसूली के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। बिजली विभाग बकाया बिल के वसूली के लिए 29 अक्तूबर बृहस्पतिवार को सकलडीहा डिविजन से जुड़े गांवों में अभियान चलाएगा। यह अभियान अमड़ा, कमालपुर, डबरिया, धानापुर, आवाजापुर, चहनियां, मारूफपुर, रमौली, सकलडीहा, सकलडीहा तहसील, भुपौली बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांव शामिल होंगे। यह जानकारी एक्सईएन आशीष सिंह ने सोमवार को रैथा डांक बंगला पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सकलडीहा से जुड़े डिविजन के चेकिंग में पूरे जिले से बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सभी खंडों के अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता एवं लाइन स्टाफ शामिल होंगे। अभियान में बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं का बिजली विच्छेदन किया जाएगा। वहीं अवैध कटियामारों पर मुकदमा दर्ज कर कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 29 अक्तूबर को अपना बिजली बिल घर अथवा दुकान में रखें। ताकि बिजली चेकिंग अभियान में किसी तरह की दिक्कत न हो। वार्ता के दौरान एसडीओ जनमेजय साहू, आकाश सिंह, अवर अभियंता जयकार पटेल, अजय पटेल, मनोज पटेल, मुन्ना अली, बजरंगी, राजनाथ, बाबू भाई, गुड्डु, सद्दाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें