फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर काटा केक

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीएम हाउस के बाहर खड़े मृतकों के परिवार के लोग - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को धूम धाम से मनाया गया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह केक काटा और नेताजी के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

नगर के जीटीआर ब्रिज के समीप स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने केक काटकर मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की। कहा की किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के अभिन्न अंग कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव किसानों के सवाल पर 14 साल की उम्र में ही जेल गए थे। इस मौके पर सपा नेता बाबूलाल यादव, नियामताबाद प्रमुख महेंद्र पासवान, राजू पांडेय, मंगल सिंह , औसाफ अहमद गुड्डू , वीरेंद्र यादव, राजदीप यादव , वंशराज पासवान, जलालुद्दीन अंसारी, अखिलेश यादव रहे। चकिया तिराहे पर गंजी प्रसाद के मूर्ति प्रांगण में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में केक काटकर इनके लंबी दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव , धीरज यादव, प्रेम यादव, राजेश यादव, प्रशांत पांडेय, गोलू यादव ,रामदास यादव ,रविकांत ,सुनील,सुदर्न यादव रहे। सपा मजदूर सभा की ओर से पटनवा में मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर केक काटा गया। इस अवसर पर चंद्रभानु यादव,ईशान मिल्की, आस मोहम्मद, नाजमा बानो, शकील बानो, कार्तिक यादव, विशाल गोंड, डॉ. एनके सिंह, रिंकू यादव, रजिया बेगम, नूरजहां, इसरार, अनिल सिंह, डमरू, शमशुन निशा रहे।

नरसिंहपुर पार्टी कार्यालय में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें