पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज से स्वच्छता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : udhampur news
पीडीडीयू नगर। गांधी जयंती पर शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कैडेटों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर रैली को रवाना किया। रैली कसाब महाल, नगर पालिका परिषद कार्यालय और जीटी रोड होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत गांधी जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। अभियान से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। रैली के बाद एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह, उप प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव, मयंक मोहन सिंह, राजेश यादव, योगेश सिंह, राज किशोर यादव, कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, जयशंकर प्रसाद, विकास केसरी, आनंद राज शर्मा आदि मौजूद रहे। रैली का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया।