फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खोदाई के दौरान कटा केबल, रुका अप की ट्रेनों का परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम पांच बजे अंडर ग्राउंड केबल कटने से अप की ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।अप की ओर जाने वाली ट्रेनों को पीडीडीयू जंक्शन और जीवनाथपुर स्टेशन के बीच खड़ी हो गई। एक घंटे में केबल की मरमत कर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रयागराज रेल मंडल के जीवनाथपुर स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित आउटर पर शुक्रवार की शाम पांच बजे रेल पटरी के नीचे खोदाई के दौरान केबल कट गया। इससे अप की ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। अप की ओर जाने वाली महाबोधि, पुरुषोत्तम, भागलपुर सूरत व एक पैसेंजर ट्रेन जिवनाथपुर स्टेशन के आसपास खड़ी रही। वही विभागीय कर्मियों के केबल मरम्मत करने के बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें