पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगह पर हुई दुर्घटनाओं में शुक्रवार को तीन लोग जख्मी हो गए। घायलावस्था में सभी को चिकित्सालय मेंं भर्ती कराया। यहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
संघति गांव निवासी अखिलेश कुमार (23) कैली से वापस आते समय महादेवपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से गिर गए और जख्मी हो गए। आस पास के लोगो ने स्थानीय चौराहे स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया। दूसरी ओर गाजीपुर निवासी सुमित जायसवाल (35) सकलडीहा से पीडीडीयू नगर के लिए आ रहा था।विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई । इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां भारत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
वहीं ककरही खुर्द गांव के समीप सड़क पार कर रहा रामदयाल पाल (70) मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।