फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल तो है लेकिन पानी नहीं

Wed, 30 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय के वार्ड संख्या एक नई बस्ती में उद्घाटन के बाद भी बेकार पड़ा ट्यूबवेल
विज्ञापन
चकिया-मुग़लसराय मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ बसा  नगर का वार्ड नंबर एक भले ही पालिका परिषद क्षेत्र में आता हो लेकिन यहां की सूरते हाल गांवों से भी बदतर है। स्थिति यह है कि आज तक घरों तक सरकारी पानी नहीं पहुंचा है। पेयजल आपूर्ति के लिए यहां मिनी ट्यूबवेल लगाया गया है और इसका उद्घाटन भी हो गया है लेकिन आज तक इससे पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन


कारण है इसे बिजली का अभी तक कनेक्शन न मिलना।लिहाजा करीब छह हजार की आबादी पानी को तरस रही है। वार्ड नंबर एक स्थित लंका रोड निवासी सत्यनारायण का कहना है की वार्ड  में पानी की समस्या जटिल है। एक ट्यूबवेल तो है लेकिन बिजली कनेक्शन नही मिलने से आपूर्ति नहीं हो पा रही।

वार्ड की आबादी कुएं और हैंडपंप से मिलने वाले दूषित पानी पर आश्रित है। कई क्षेत्रों में पानी के लिए पाइप लाइन तक नहीं बिछाई गई। शिकायत भी की गई। लेकिन नतीजा सिफर रहा। नई बस्ती स्थित आलू मिल चौराहा निवासी राजेश चौहान का कहना है की क्षेत्र में जल निकासी की  समस्या जटिल समस्याओं में से एक है। निकासी न होने से नालियां बजबजा  रही हैं। इससे संक्रामक बीमारियों ने अपने पैर पसार लिए हैं।
विज्ञापन


वार्ड के ही बजरंगबली सिंह ने बताया की उनके मकान के सामने  से एक बड़ा नाला भर रहा है। जो लगभग चार वर्ष पहले टूट गया था। लाख कोशिशों के बाद आज तक नाला नहीं बन सका। अब यह चोक होकर बंद हो गया हैवार्ड में स्थिति किसी नर्क से कम नहीं है।

वार्ड में वनवासी बस्ती के सामने मुग़लसराय चकिया मार्ग पर बायीं तरफ बसी बस्ती में रहने वाले प्रमोद  कुमार ने बताया की पालिका परिषद् क्षेत्र में रहने के बावजूद आज भी बिजली  के तारों को बांस और बल्ली के सहारे खींचकर लाया गया। अब तक क्षेत्र में  खंभे भी नहीं लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें