फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रिश्तेदारी में गया व्यवसायी का परिवार, बंद घर में चोरी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सिद्धार्थपुरम कालोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
-ढाई लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी, डॉग स्क्वायड से चोरी के खुलासे में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में राजेश जायसवाल के बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ढाई लाख रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये जेवर समेत दो मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। वह अपनी रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद राजेश के होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

राजेश को बृहस्पतिवार को लौटते समय देर हो गई तो पड़ाव के अपने श्तेदार के यहां रुक गये। शुक्रवार सबुह घर पहुंचने के बाद मुख्य गेट का ताला खोलकर घर में गए तो होश उड़ गये। राजेश ने बताया कि घर के भीतर सारा सामान बिखरा था। आलमारी का ताला टूटा हुआ था। राजेश ने बताया कि घर में रखे ढाई लाख रुपये की नकदी सहित एक हाल, चार पायल और दो मोबाइल गायब थे। घर में एक बड़ी से रॉड भी मिली है। चोर छत के रास्ते रस्सी के सहारे घर में घुसे थे। इसके बाद पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी । बाद में पुलिस स्क्वायड के साथ पहुंची। वहीं क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। इसके पहले भी कई बार कॉलोनी में चोरी हुई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें