व्यवसायी परिवार के प्रिंस जैन और पायल जैन प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे। उनके साथ अरिहंत जैन, मोनू और मुस्कान भी थे। उड़ानें बंद होने से पूरा परिवार चिंतित है। परिजनों ने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग की है।
व्यवसायी का परिवार फिलहाल शहर के प्रसिद्ध गेवोरा होटल में ठहरा हुआ है। प्रिंस जैन के पिता अजय जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए सभी बेहद चिंतित हैं। लगातार प्रयासों के बावजूद भारत के लिए उड़ान उपलब्ध नहीं हो पा रही है। परिवार ने केंद्र सरकार और संबंधित भारतीय दूतावास से सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे होटल में सुरक्षित हैं, लेकिन बढ़ते तनाव और उड़ानों की अनिश्चितता ने चिंता बढ़ा दी है। भारत में मौजूद परिजन भी लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं। संवाद