फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी किराना व्यापारी विजय गुप्ता (36) की शनिवार को देर शाम मौत हो गई। करीब एक महीने पहले वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाराणसी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रानेपुर गांव निवासी विजय गुप्ता की दुकान में करीब एक महीने पहले आग लग गई थी। उस समय वह पीडीडीयू नगर में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
करीब एक महीने तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे लेकिन शनिवार की शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। विजय के तीन बच्चे अरुण, शिवा और वैभवी हैं। पत्नी सुमन, मां शहजादी देवी, भाई अजय गुप्ता रोते-रोते बेसुध हो गए। विजय के निधन की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और व्यापारी उनके घर पहुंच गए। देर रात बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें