फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बस स्टैंड का अस्तित्व होगा समाप्त, बनेगा स्टेशन का तीसरा द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की सूरत बदली नजर आएगी। इसके पुर्नविकास की रूप रेखा तैयार हो गई है। बस स्टैंड के समीप स्टेशन पर जाने के लिए तीसरा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। वहीं दक्षिणी प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर लगाया जाएगा। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने इंजीनियरिंग, वाणिज्य और परिचालन विभाग के अधिकारियों संग पीडीडीयू जंक्शन का निरीक्षण किया। चार घंटे के निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुगमता, सुविधा और सुरक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता अधिकारियों के साथ सुबह दस बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने बस स्टैंड पहुंच कर यहां बनने वाले स्टेशन गेट, रोड आदि के बारे में जानकारी ली। वहीं नक्शा के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर वस्तु स्थिति को परखा। इस दौरान आरआरआई तक कर्मचारियों की पहुंच, वहां आम लोगों का आगमन रोकने, अन्य विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, सुरक्षा के विशेष उपाय और सुरक्षा, साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी जेथिन बी राज, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, डीएन हेड क्वार्टर पी तिवारी, स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें