फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बस खराब होने से पड़ाव पर साढ़े पांच घंटे तक लगा भीषण जाम

विज्ञापन
पड़ाव चौराहे पर लगा जाम। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
मालवीय पुल पर सोमवार की दोपहर एक स्कूल की बस के खराब हो जाने से वाराणसी-पड़ाव मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब साढ़े पांच घंटे तक लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन

जाम का असर पड़ाव, रामनगर, पीडीडीयू नगर, वाराणसी मार्ग और भूपौली रोड तक दिखाई दिया। सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर वाराणसी की ओर जा रही थी।
जैसे ही बस मालवीय पुल पर पहुंची, अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को सड़क किनारे लगाने का प्रयास किया, लेकिन बस पुल के बीचोंबीच ही रुक गई। इससे दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और देखते ही देखते जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना पर सूजाबाद पुलिस, यातायात विभाग और स्थानीय चौकी की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक कर्मियों ने क्रेन मंगाकर खराब बस को पुल से हटवाया। इस दौरान भारी बारिश भी शुरू हो गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बारिश में भीगते हुए परेशान रहे।
जाम के कारण स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई एम्बुलेंस और निजी वाहन घंटों तक फंसे रहे। शाम करीब सात बजे के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें