टांडाकला क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर में जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी और आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
टांडाकला क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव सभा में लगे 63 केवी का ट्रांसफार्मर एक हफ्तों से जल गया है। ग्रामीणों के कंप्लेंट करने के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया। विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण किसानों की गेहूं के फसल के साथ-साथ अन्य फसल भी खराब होने का डर लगा है। बिजली नहीं आने से पीने के पानी से लेकर कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिससे नाराज संदीप यादव विकास यादव मुलायम यादव संतोष यादव भूलन यादव अजीत यादव हरिओम यादव सेवानंद यादव अशोक यादव राम लखन यादव राम सिंह यादव राहुल यादव आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी को अवगत कराया कि जल्द से जल्द जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल जाए। नहीं तो हम लोग और भी उग्र रूप ले सकते हैं। इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।